Sunday 30 December 2018

कालसर्प योग , लाल किताब

लाल किताब में वर्णित समाधान सूत्र
    लाल किताब में कालसर्पयोग का वर्णन नहीं है, परन्तु राहु व केतु की शान्ति हेतु किए जाने वाले उपायों से भी कालसर्पयोग जनित अनिष्टों की शान्ति होती है। अनन्तादि 12 कालसर्पयोग तथा उनकी शान्ति हेतु प्रयुक्त उपायों को निम्नलिखित तालिका में प्रस्तुत किया जा रहा है-
कालसर्पयोगशान्ति उपाय
* अनन्त कालसर्प योग  
     बिल्ली की जेर को लाल रंग के कपड़े में डालकर धारण करें। दूध का दान करें।  चाँदी की थाली में भोजन करें। काले तथा नीले रंग के कपड़े पहनने से बचे। जेब में लोहे की साबुत गोलियाँ रखना भी लाभप्रद होता है।
*कुलिक कालसर्प योग 
   चाँदी की ठोस गोली अपने पास रखें। सोना, केसर अथवा पीली वस्तुएँ धारण करें। चारित्रिक फिसलन से बचें। दोरंगा काला सफेद कंबल धर्म स्थान में दान दें। कान का छेदन भी लाभप्रद होता है। हाथी के पांव की मिट्टी कुएं में डालें। 

*वासुकि कालसर्प याेग
   हाथी दांत की वस्तु भूल कर भी अपने पास न रखें। चारपाई के पायों पर ताँबे की कील लगवा लें। रात्रि सिराहने अनाज रखें तथा प्रातः यह अनाज पक्षियों को खिला दें। झूठ बोलने से बचें। स्वर्ण की अंगूठी या कोई भी स्वर्ण आभूषण धारण करें। केसर का तिलक लगाएँ।  झूठ बोलने से बचें। 
*शंखनाद कालसर्प योग
    गंगा स्नान करें। चांदी की अंगूठी धारण करना लाभप्रद रहेगा। मकान की छत पर कोयला रखने से बचें। यदि रोग ज्यादा परेशान कर रहे हों तो 400 ग्राम बादाम नदी में प्रवाहित करें। चांदी की डिब्बी में शहद भरकर घर से बाहर सुनसान स्थान में दबा दें।

*पद्म कालसर्प योग 
    अपनी स्त्री के साथ समस्त रीति-रिवाजों के साथ दूसरी बार शादी करें। घर में गाय या कोई भी दुुधारू पशु पालें। चांदी का छोटा सा ठोस हाथी अपने पास रखें। दहलीज बनाते समय जमीन के नीचे चांदी का पत्तर डाल दें। पराई स्त्री से दूर रहें। नित्य सरस्वती स्तोत्र का पाठ करें।
*महापद्म कालसर्प योग 
     घर में पूरा काला कुत्ता पालें। काला चश्मा पहनना शुभ होगा। भाईयों या बहनों के साथ किसी भी रूप में झगड़ा न करें। चाल-चलन पर संयम रखें। कुँआरी कन्याओं का आर्शीवाद लेते रहें। सरस्वती की आराधना कष्ट दूर करने मे सहायक होगी।

*तक्षक कालसर्प योग 
    भूलकर भी कुत्ता न पालें। चलते पानी में नारियल बहाएँ। विवाह के समय चांदी की ईंट अपनी पत्नी को दें। ध्यान रहे इस ईंट का बेचना विनाश का कारण होता है। अतः हमेशा संभालकर रखें। घर में चांदी की ईंट रखें। किसी बर्तन मे नदी का जल लेकर उसमें एक चांदी का टुकड़ा रखकर धर्मस्थान में दें। ताँबे की वस्तुओं को दान में न दें। ताँबें की गोली अपने पास रखें।
*कार्कोटक कालसर्प योग 
    माथे पर तिलक लगाएँ। भड़भूजे की भट्ठी में ताँबे का पैसा डालें। चार नारियल नदी में बहाएँ। बेईमानी से पैसे न कमाएँ। सूखे मेवे चाँदी के बर्त्तन में डालकर धर्मस्थान में दें। जन्म के आठवें मास से कुछ बादाम मंदिर ले जाएँ आधे वहीं छोड़ दें बाकी बचे बादाम अपने पास रख लें। यह क्रिया अगले जन्मदिन आने तक करें। चांदी का चौकोर टुकड़ा जेब में रखें। 
*शंखचूड़ कालसर्प योग 
    कुत्ते या दुनियावी तीन कुत्ते (ससुर के घर जमाई, बहन के घर भाई तथा नाना के घर दोहता) का पूरी ईमानदारी से पालन करें। सोना धारण करें। केसर का तिलक लगाएँ। पीला वस्त्र धारण करें। सुबह-सुबह पक्षियों को दाना-पानी डालें।

*घातक कालसर्प योग
     सिर खाली न रखें। टोपी या साफा कोई भी चीज सिर पर हमेशा रखें। सरस्वती का पूजन करें। चांदी का चौकोर टुकड़ा जेब में रखें। सोने की चेन पहनें। हल्दी का तिलक लगाएँ। मसूर दाल (बिना छिलके वाली) नदी में प्रवाहित करें। 
*विषाक्त कालसर्प योग 
    मंदिर में दान करें। ताँबे या लाल वस्तु दान न दें। अस्त्र-शस्त्र घर में न रखें। सोने की अंगूठी पहनें। चार नारियल को जल में प्रवाह देना इस योग के अशुभ फलों में न्यूनता लाएगा। चांदी के ग्लास में पानी पीएँ। रात में दूध ना पीएँ।

*शेषनाग कालसर्प योग 
     लाल मसूर दाल का दान दें। धर्म स्थान में ताँबे के बर्तन दान में दें। चांदी का ठोस हाथी घर में रखें। सोने की चेन पहनें। सरस्वती का पूजन नीले पुष्पों से करें। कन्या तथा बहन को उपहार देते रहें।

No comments:

Post a Comment